Skip to content

पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आई बड़ी अपडेट !

Lok Sabha Election 2024: First phase of voting completed, read where and what percentage of voting took place
Lok Sabha Election 2024: First phase of voting completed, read where and what percentage of voting took place
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : बता दे पंजाब में AAP पार्टी की सरकार आए करीब अढ़ाई साल का समय हो चुका है परंतु AAP सरकार अभी तक राज्य के नगर निगमों के चुनाव नहीं करवा सकी है। बता दे जालंधर नगर निगम का कार्यकाल पिछले साल 24 जनवरी को खत्म हो गया था और लगातार डेढ़ साल से जालंधर नगर निगम में कोई जनप्रतिनिधि नहीं है और यहां अफसरों का राज है। इसके बावजूद नगर निगम के चुनाव लटकते ही चले जा रहे हैं। निगम की वार्डबंदी को हाईकोर्ट में चैलेंज किया जा चुका है और आज इस संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की अगली तिथि ठीक 2 महीने बाद यानी 26 सितंबर निर्धारित कर दी है। दो महीने की डेट पड़ने से निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के चेहरे लटक गए हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि अब राज्य में नगर निगम चुनाव पंचायत के चुनावों के बाद ही होंगे और अब निगम चुनावों की संभावना नवंबर दिसंबर या अगले साल के शुरू में ही है।