Friday, 26 July 2024
National
मनाली में दर्दनाक हादसा, ब्यास दरिया में गिरी यात्रियों से भरी बस
मनाली : खबर है कि मनाली से पंजाब आ रही यात्रियों से भरी बस ब्यास दरिया में गिर गई। मिली जानकारी अनुसार हादसे में आठ लोग घायल हो गए । दुर्घटना के समय बस में करीब 12 लोग सवार थे। बस यात्रियों को मनाली से लेकर पठानकोट जा रही थी। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्â€थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है।