Skip to content

अमृतसर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी के नैटवर्क का किया भंडाफोड़ , 6 गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी के नैटवर्क का किया भंडाफोड़ , 6 गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर: खबर है कि अमृतसर देहात पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी के नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ कर 500 ग्राम आइस ड्रग्स, 1 किलो हैरोइन, 3 राइफल, 2 गाड़ियां, सोने के जेवरात, 4.95 लाख की ड्रग मनी और 9 मोबाइल बरामद कर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ अमृतसर देहात की पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रास बॉर्डर तस्करी करने वाला गिरोह थाना कंबो के अंतर्गत आते इलाके में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर जुगराज सिंह उर्फ बल, रणजीत सिंह, प्रभजीत सिंह उर्फ भाना, मंगल सिंह उर्फ मिट्ठू, जगरूप सिंह उर्फ राजू और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना कंबो में केस दर्ज किया गया है।