Skip to content

आज से बदल गया सिम कार्ड का ये नियम, मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना हुआ महंगा

आज से बदल गया सिम कार्ड का ये नियम, मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना हुआ महंगा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : एक जुलाई से मोबाइल पोर्ट के नियम बदल रहे हैं। इसी महीने से मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट चलाना महंगा हो जाएगा। इन बदलावों से सीधा आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

Sim कार्ड पोर्ट रूल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के अनुसार, मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को अब अपने खोए हुए या गैर-कार्यात्मक सिम कार्ड को बदलने के बाद अपना सेवा प्रदाता बदलने के लिए कम से कम सात दिनों तक इंतजार करना होगा। पहले मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अगर सिम बदलने की तारीख से सात दिन की समाप्ति से पहले विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के लिए अनुरोध किया गया है, तो इसे आवंटित नहीं किया जाएगा।

धोखाधड़ी और फ्रॉड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए ट्राई ने ये कदम उठाया है। ये नियम 1 जुलाई से बदल गया है और अब आपको थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा। दरअसल स्कैमर्स यूजर्स के नाम पर दूसरी सिम हासिल कर लेते थे और फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

मोबाइल टैरिफ भी बोझ बढ़ा- जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जुलाई से टैरिफ बढ़ा दिए है। वहीँ अब मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा होगा।