Skip to content

Crime News : जालंधर में पूर्व सरपंच की चाकू से हत्या

Crime News : जालंधर में पूर्व सरपंच की चाकू से हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर है कि जालंधर में रविवार सुबह पूर्व सरपंच की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी अनुसार जालंधर के थाना सदर में पड़ते गांव लखनपाल के पूर्व सरपंच गुरमेल राम की सीने पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

वहीं पूर्व सरपंच के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस आरोपियों गिरफ्तार नही कर लेती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है पूर्व सरपंच व समाजसेवी गुरमेल सिंह शहर व प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने नशे के खिलाफ मुहीम चला रखी थी। वह युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा तस्करों के खिलाफ काम कर रहे थे।