Skip to content

पंजाब पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कंसा शिंकजा

Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.
Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और इस संबंध में राज्य के डी.जी.पी. गौरव यादव ने स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डी.जी.पी. की ओर से सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज. को जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि सड़कें स्टंट करने का अखाड़ा नहीं हैं। उन्होंने निर्देशों में कहा कि लोगों को एक जिम्मेदार नागरिक होना चाहिए और ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए और पंजाब पुलिस राज्य के सभी शहरों में ट्रैफिक नियमों की पालना करवाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर स्टंट करने से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं और इससे स्टंटमैन अपनी जान को तो खतरे में डालते ही है पर साथ ही वह सड़क मार्ग से सफर करने वाले अन्य लोगों की जानों को भी खतरे में डाल देते हैं। इसी तरह से डी.जी.पी. कार्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकारों में तेज आवाज से चलने वाले हार्न के प्रयोग को रोकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है और कोई भी नौजवान मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए अपनी व अन्य लोगों की जान को खतरे में न डाले।