आपको बता दें कि सीआईए स्टाफ को इनपुट मिले थे कि रविवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के दो गैंगस्टर गाड़ी में सवार होकर जालंधर में घूम रहे हैं और वडाला चौक से होते हुए वह नाखा वाले बाग इलाके में जा रहे है। ऐसे में सीआईए स्टाफ ने यहां ट्रैप लगा लिया। जैसे ही पुलिस ने गैंगस्टरों की गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सीआईए स्टाफ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
जवाबी कारवाई में सीआईए स्टाफ ने भी फायरिंग की। दोनो गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गए है जिन्हे काबू करके इलाज के अस्पताल ले जाया गया।