Skip to content

Ram Mandir : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या सज-धजकर तैयार

Ram Mandir: Ayodhya all set up before consecration
Ram Mandir: Ayodhya all set up before consecration
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है. फूलों से सजा हुआ मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. मंदिर का एक-एक कोना फूलों से सजाया गया है. जिसको देखने के बाद श्रद्धालुओं का दिल खुश हो गया है. 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण   प्रतिष्ठा समारोह में की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इसी बीच देश में जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही हैं. लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, बुजुर्ग-बच्चे सब रामलला की रैलियों में शामिल है. साथ ही सभी जय श्री राम के नारे भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल एक दिन शेष रह गया है. पूरी अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह में डूबी हुई है. भगवान राम के लिए स्पेशल प्रसाद भी बनाया जा रहा है.