Skip to content

अपने ही कर्मचारियों का पुलिस को काटना पड़ा चालान , महिला जवान समेत दो का हुआ चालान

Police had to issue challan to its own employees, two including a woman jawaan were challaned.
Police had to issue challan to its own employees, two including a woman jawaan were challaned.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : लोगों के हजारों रुपये के चालान काटने वाली चंडीगढ़ पुलिस अपने ही कर्मचारियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम यातायात नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो रहे हैं। शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो यातायात पुलिस के साथ साझा की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की महिलाकर्मी बिना हेलमेट चंडीगढ़ नंबर की एक एक्टिवा पर पीछे बैठी है। बीते 22 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे सेक्टर- 26 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा पर दो मुलाजिम सवार थे। इस मामले में यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जारी कर दिया है। वहीं, 22 दिसंबर को ही सेक्टर- 17 लाइट प्वाइंट पर दोपहर 12:07 बजे पंजाब नंबर की एक एक्टिवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस के साथ साझा की गई। इसमें भी एक्टिवा पर पीछे एक पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट के बैठा नजर आ रहा है। उसका भी यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है। इससे पहले इसी महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पीछे बैठे चंडीगढ़ पुलिस के जवान का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद चालान काटा गया था।