Skip to content

चाणक्य के अनुसार दूसरों के सामने कभी न खोलें ये राज, वरना बाद में होगा पछतावा

According to Chanakya, never reveal this secret to others, otherwise you will regret later.
According to Chanakya, never reveal this secret to others, otherwise you will regret later.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की गिनती विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्होंने जीवन जीने के लिए कई ऐसे सिद्धांत बताएं हैं, जो आज भी लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। साथ ही उनके विचारों पर भी अमल किया जाता है। चाणक्य नीति में सफलता और उन्नति प्राप्त करने के कई रहस्यों को आचार्य चाणक्य ने उजागर किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमारे जीवन में कुछ ऐसे राज होते हैं जिसे कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। आज हम जानते है कि हमें कौन-कौन सी बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। 1. यदि आप भावनाओं में आकर अपनी कमजोरी किसी को बताते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी अपनी कमजोरी किसी दूसरे को नहीं बतानी चाहिए। आपकी कमियां पता चलने पर लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। 2. अक्सर परेशानी होने पर लोग अपने दुख को दोस्त या साथी के साथ साझा कर लेते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसा करना गलत है। नीति अनुसार, यदि हम अपने दुखों को किसी के साथ साझा करते है तो दूसरे लोग उसका मजाक बना सकते हैं। इसलिए अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करें। 3. चाणक्य नीति के अनुसार, पति को कभी भी अपनी पत्नी की नेगिटव बातों को सबके सामने उजागर नहीं करना चहिए। ऐसा करने पर आपकी पत्नी का मजाक बन सकता है। साथ ही उनको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। 4. क्रोध में आकर अक्सर कुछ लोग अपनी राज की बातों को भी उजागर कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना गलत है। चाणक्य नीति के अनुसार, यदि किसी मूर्ख आदमी की वजह से आपको अपमान सहना पड़े तो इस बारे में किसी से जिक्र न करें। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। 5. चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को कभी भी पैसे के नुकसान की खबर को किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। पैसों से जुड़ी बातों को हमेशा राज ही रखना चाहिए। 6. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको किसी ने धोखा दिया है तो कभी किसी को न बताएं. इससे लोग आपको कमजोर दिमाग का समझते हैं. लोग आपके साथ धोखेबाजी भी कर सकते हैं. इसलिए कभी भी धोखा मिलने पर किसी दूसरे व्यक्ति को इसके बारे में न बताएं. Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।