Skip to content

जालंधर में 'आप' विधायक शीतल अंगुराल के परिवार पर जानलेवा हमला , 1 आरोपी काबू

Deadly attack on the family of AAP MLA Sheetal Angural in Jalandhar, 1 accused arrested
Deadly attack on the family of AAP MLA Sheetal Angural in Jalandhar, 1 accused arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में 'आप' विधायक के परिवार पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर वैस्ट से 'आप' विधायक शीतल अंगुराल के बेटे व अन्य पारिवारिक सदस्यों पर कुछ लोगों ने देर रात जानलेवा हमला कर दिया। कार में शीतल के बेटा-बेटी, भाई और भाभी थी। जब विधायक का भाई लाली अंगुराल कार से बाहर आया तो उसे देखकर युवक भाग गए। विधायक ने रात ही शिकायत दे दी थी और अब घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गई है। पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। फिलहाल शीतल का परिवार बाल-बाल बच गया है। पता चला है कि यह हमला लूट की नीयत से किया गया था, जिसके बाद आप विधायक शीतल अंगुराल ने खुद लुटेरों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है।