बड़ी खबर : गुरदास मान का कनाडा टूर हुआ रद्द , इस वजह से लिया गया फैसला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि कनाडा-भारत के बीच विवाद के चलते गुरदास मान का कनाडा टूर अखियां उडीक दियां को स्थगित कर दिया गया है। कनाडा में शो आयोजित करने वाले प्रोडक्शन हाउस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। प्रोडक्शन हाउस ने प्रशंसकों से इसके लिए माफी भी मांगी है।
गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने कहा- हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस महीने होने वाला गुरदास मान का 'अखियां उडीक दियां' कनाडा दौरा स्थगित कर दिया गया है। हम समझते हैं कि यह खबर उनके कई प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हो सकती है और हम किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।
प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार व मूल्यांकन के बाद इस फैसले को लिया गया है। कार्यक्रम को रद्द करना फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक कार्रवाई है।
[metaslider id=25498]