बड़ी खबर : किसानों ने धरना लगा कर लाडोवाल टोल प्लाजा लोगों के लिए फ्री करवाया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में किसानों ने राहो रोड की खस्ता हालत को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। वहीँ किसानों ने वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राहो रोड संघर्ष यूनियन की तरफ से किया जा रहा है। किसानों के धरना के चलते वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद था।
प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि राहो रोड संघर्ष कमेटी भी उनके साथ है। राहो रोड की हालत दयनीय है। उनका कहना है कि अगर वह रोड बन गया तो टोल की इनकम बंद हो जाएगी। जितनी पंचायत राहो रोड के साथ लगती है वह सभी यहां मौजूद है। फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टोल बंद कर दिया गया है।
उनका आरोप है कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही। 2016 से राहो रोड नहीं बन रहा। खराब हालत की वजह से आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार इसको लेकर प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके है, लेकिन आज तक इसकी सुध किसी ने नहीं ली। सरकार के साथ किसानों का विवाद है, जब तक मांग पूरी नहीं होती टोल फ्री ही रखा जाएगा।
[metaslider id=25498]