Skip to content

Big News : नैनीताल में 32 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

Big News: Bus filled with 32 passengers fell into a ditch in Nainital, 5 people died
Big News: Bus filled with 32 passengers fell into a ditch in Nainital, 5 people died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि उत्तराखंड के नैनीताल में एक बस अनिंयंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 27 लोग घायल हुए है जिनको रेस्क्यू किया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी और अन्य नजदीकी अस्पलातों में भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ सहित पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अभी भी कुछ लोगों को लापता बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा नैनीताल के कालाढूंगी रोड पर हुआ है। ये बस किसी स्कूल की बताई जा रही है . रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बस खाई में जा गिरी है। [metaslider id=25498]