लुधियाना में नेपाली नौकरानी ने चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, कारोबारी और पत्नी को बेहोश कर कैश व गहने चुराए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में अर्बन एस्टेट-2 इलाके में नेपाली नौकरानी ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार उसने कारोबारी और उसकी पत्नी को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर करीब साढ़े 7 लाख रुपए और 22 लाख रुपए के सोने के गहने चोरी कर लिए गए। वारदात में नेपाली युवती के 2 अन्य साथी भी शामिल रहे। तीनों ने वारदात के समय सीसीटीवी की तारें काट डालीं।
मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय भगवंत सिंह की शेरपुर कलां में चेतक टूल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री है। उनका बेटा, बहू और बच्चे विदेश घूमने गए हैं। घर पर भगवंत सिंह और उनकी पत्नी नरिंदर कौर ही थी। करीब डेढ़ महीने पहले ही घर में नेपाल की रहने वाली ससमिता राय को नौकर रखा था। वह उनके घर में ही रहती थी। इस बीच सुबह उसने नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दिया।
बुजुर्ग दंपती को बेहोश करने के बाद नौकरानी ने अपने 2 साथियों को बुलाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काटी। फिर अलमारियों से नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। इसके बाद जब बर्तन धोने वाली नौकरानी ने आकर देखा कि दोनों बुजुर्ग बेहोश पड़े हैं। उसने पड़ोसियों को बुलाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
[metaslider id=25498]