Skip to content

अफ्रीकी देश लीबिया में तूफान और बाढ़ से भयंकर तबाही , 5 हजार लोगों की मौत ,15 हजार लापता

Storm and flood wreak havoc in African country Libya, 5 thousand people died, 15 thousand missing.
Storm and flood wreak havoc in African country Libya, 5 thousand people died, 15 thousand missing.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
वर्ल्ड न्यूज़ : बड़ी खबर है कि अफ्रीकी देश लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ से भयंकर तबाही हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार तूफान से 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए। इससे पूरा शहर तबाह हो गया है। बताया जा रहा देश में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 123 सैनिकों के बारे में भी पता नहीं चल रहा है। देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है कि यहां मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रही है। [metaslider id=25498]