Skip to content

अमृतसर में अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

Arvind Kejriwal inaugurates School of Eminence in Amritsar
Arvind Kejriwal inaugurates School of Eminence in Amritsar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। छेहर्टा एमिनेंस स्कूल का दौरा करने के बाद वह रणजीत एवेन्यू रैली स्थल पर पहुंचे। जहां पंजाब में शिक्षा की क्रांति की घोषणा की गई। रैली के दौरान शिक्षा विभाग के साथ BSNL और IBM का MOU साइन किया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा भी हासिल करेंगे। वहीं दिसंबर तक पंजाब का हर स्कूल हाईस्पीड इंटरनेट व वाईफाई के साथ कनेक्ट होगा। अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत करने पर सीएम भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस पंजाब के प्राइवेट स्कूलों से बहुत अच्छा है। आज से पंजाब में सब बदल जाएगा। पेरेंट्स पंजाब में प्राइवेट स्कूल से बच्चों को निकाल इस स्कूल में भेजेंगे। यहां ऑडिटोरियम, जिम, खेल, लाइब्रेरी, लैब सब है। सबसे बड़ी बात, किसी भी सरकारी स्कूल को उठा कर देख लो, कोई भी सरकारी टीचर अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाता, लेकिन आज जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन करके आए हैं, जिसमें टीचर्स ने कहा, पहले हमारे बच्चे प्राइवेट में पढ़ते थे, अब सरकारी में दाखिल करवा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में अब 30 किलोमीटर तक बच्चों को स्कूली बसें लेने पहुंचेंगी। खुशी है कि अमृतसर की पवित्र धरती से इस कार्य की शुरुआत की है। चुनाव से पहले हमने गारंटी दी थी, आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। आज से वे सपना पूरा करने की शुरुआत हो गई है। केजरीवाल ने इस दौरान कहा- दूसरा वादा करके जा रहा हूं। आपके 20 हजार स्कूल ठीक करेंगे। डेढ़ हजार करोड़ रुपए पंजाब के सभी स्कूलों के डेस्क आ जाएंगे, सफाई हो जाएगी, टॉयलेट साफ रहेंगे। चौकीदार सिक्योरिटी गार्ड इंटरनेट बसें लग जाएंगी। आज से पूरे पंजाब के हर स्कूल में कुछ ना कुछ शुरू हो जाएगा। 4-5 साल लगेंगे, लेकिन काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन ना करने की अपील भी की है। केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, कभी मत होने देना। ये देश को बर्बाद कर देंगे। नेता चुनाव से डरते हैं, यह चुनाव खत्म करना चाहते हैं। नेता वोट मांगने आता तो चार काम करके जाता है। वन नेशन वन इलेक्शन, साढ़े चार साल दुनिया घूमेंगे और 6 महीने शकल दिखाने आएंगे। [metaslider id=25498]