Skip to content

लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : लुधियाना के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कनाडा के एडमिंटन शहर में उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या करने की खबर सामने आयी है।

एडमिंटन पुलिस ने इस मामले को अंतरंग साथी (इंटिमेट पार्टनर) द्वारा की गई हत्या माना है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी रितिश कुमार, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ द्वितीय श्रेणी हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की सुनवाई अभी अदालत में होनी बाकी है।

पुलिस के अनुसार, सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से एक युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमनप्रीत को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। जांच पूरी होने तक पुलिस ने मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया था, जिसे बाद में हत्या बताया गया।

पांच साल पहले गई थी कनाडा दमनप्रीत करीब पांच वर्ष पहले कनाडा गई थी। परिवार का कहना है कि उसकी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी होगी और परिवार की आर्थिक मुश्किलें दूर होंगी। लेकिन अब उसी घर में, जहां कभी बेटी की सफलता के सपने सजाए जाते थे, मातम पसरा है।