Skip to content

लुधियाना में मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की गोलियां मारकर हत्या

Son of the famous 'Pandit Kulche-Chole Wale' in Ludhiana shot dead

लुधियाना में मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की गोलियां मारकर हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई।

परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली। मृतक राहुल की महज तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन हैं।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर थी। परिजनों का कहना है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद रंजिश या गुस्से में उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई।घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।