पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी का यूट्यूब चैनल हुआ हैक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब: पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। रायकोटी ने बीती रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल इसकी जानकारी दी है । चैनल हैक होने पर उन्हें कुछ समर्थकों के कॉल आए थे। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। हैप्पी रायकोटी के इस यूट्यूब चैनल पर 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
हैप्पी रायकोटी ने पोस्ट में लिखा कि इस साल बहुत कुछ हुआ, मेरी आदत नहीं कि मैं शोर मचाऊं, कई अपने सज्जनों ने बहुत कुछ करने की कोशिश की, कोई बात नहीं। किसी दिन दिल खोल कर बोलेंगे, बस आप जुड़े रहे। उन्होंने आगे लिखा कि तोतों के लिए बाग बहुत हैं।
[metaslider id=25498]