पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में आरोपी दोबारा कोर्ट में हुए पेश, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : खबर है कि कुछ दिन पहले पत्रकार रवि गिल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए राजेश कपिल, कीर्ति गिल, शुभम गिल और साजन नरवाल को आज दो दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद इन चारों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।
[metaslider id=25498]