Skip to content

Raksha Bandhan 2023 Date : 30 या 31 अगस्त जानिए कब है इस बार रक्षाबंधन ?

Raksha Bandhan 2023 Date: 30 or 31 August Know when is Raksha Bandhan this time?
Raksha Bandhan 2023 Date: 30 or 31 August Know when is Raksha Bandhan this time?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फेस्टिवल : भाई-बहन के प्यार का त्योहार है रक्षाबंधन . बहनें भाइयों के लिए राखी खरीदने की तैयारियों में जुट गई हैं. वहीँ भाई भी बहनों के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर ये त्योहार मनाया जाता है. हर बार की तरह अबकी बार भी रक्षाबंधन की तारीख और मुहूर्त को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. इस बार भी इसकी दो तारीख सामने आ रही है. रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त 2023 कब मनाया जाएगा, ये सवाल हर किसी के मन में है. तो चलिए जानते हैं दोनों में से किस दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा, किस शुभ मुहूर्त में बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं. इस साल भद्रा काल होने के कारण रक्षाबंधन की दोनों तारीखों 30 और 31 अगस्त को लेकर असमंजस की स्थिति है. मान्यता के अनुसार, भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती है. सावन माह के आखिरी दिन पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है. इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10:58 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 की सुबह 07:05 तक रहेगी. लेकिन पूर्णिमा और भद्राकाल साथ-साथ लग जाएगा. हिंदू धर्म में इस काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भद्राकाल रात 9:02 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इसके समाप्त होने के बाद ही बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये 30 अगस्त 2023 रात 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. इसका मतलब ये हुआ कि 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा. Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. [metaslider id=25498]