पंजाब में आम आदमी पार्टी में दलित डिप्टी CM बनाए जाने की मांग उठने लगी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर सामने आ रही है कि पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी में दलित डिप्टी CM बनाए जाने की मांग उठने लगी है। सरकार के ही नाभा से विधायक देव मान ने कहा कि दलित समाज को भी मौका मिलना चाहिए। उनमें भी बहुत सारे ऐसा नेता हैं जो उप मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत रखते हैं।
देव मान ने कहा कि वह ऐसा नहीं कहते कि उन्हें ही डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया जाए और न ही उनकी कोई ऐसी मांग है। उनकी मांग दलित समुदाय से क़ाबिल व्यक्ति को इस पद पर बिठाए जाने की है। यह इस समय की जरूरत है। पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे देव मान ने साथ ही यह भी कहा कि वैसे वह भी इस पद के योग्य हैं। वह भी सारे शर्तें पूरी करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति वफादार हैं। लोकसेवा के कारण ही लोगों ने उन्हें विधायक चुना और विधानसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और लोकसेवा ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने के योग्य बनाती है।
[metaslider id=25498]