सुशील रिंकू ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीते सुशील रिंकू ने आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद लोकसभा में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। आपको बता दे कि राज्यसभा में तो आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ''आप’ का नहीं रह गया था। वहीँ अब जालंधर उप-चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में ''आप’ का इकलौते सांसद के रूप में सुशील रिंकू को अपनी भूमिका निभानी होगी।सांसद सुशील रिंक के शपथ लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वे ट्वीट किया व लोकसभा में शपथ ग्रहण की वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में जालंधर वासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा जालंधर लोकसभा के सभी लोगों को बहुत बधाई।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1681904959099658242?s=20
[metaslider id=25498]