Skip to content

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Former Punjab Deputy CM OP Soni sent to judicial custody
Former Punjab Deputy CM OP Soni sent to judicial custody
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विजिलेंस ने ओपी सोनी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। पहले कोर्ट ने सोनी का विजिलेंस को 2 दिन का रिमांड दिया था, लेकिन कोर्ट से निकलते ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद विजिलेंस दोबारा सोनी को कोर्ट लेकर पहुंची और दलील दी कि बीमारी के चलते उनसे पूछताछ नहीं हाे पाई थी। इस बाद से कोर्ट ने सोनी को दोबारा 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इस दौरान विजिलेंस ने सोनी से लगातार आठ-आठ घंटे सख्ती के साथ पूछताछ की थी। विजिलैंस ब्यूरो से पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी से दो दिन लगातार पूछताछ करने के बाद जब दोबारा कोर्ट में पेश में किया तो यह दलील देते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की कि अभी बहुत कुछ पता लगाता शेष है। कई सवालों के ओम प्रकाश सोनी ने जवाब नहीं दिए हैं कई बातों को अभी वारिफाई करना बाकी है। लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अब विजिलेंस के पास पूछने के लिए कुछ नहीं रहा है। जो कुछ पूछना था वह पूछ चुके हैं और उनके क्लाइंट विजिलेंस के सारे सवालों के जवाब दे चुके हैं। दोनों पक्षों की अपीलों और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने विजिलेंस के वकील को कहा कि अब ओपी सोनी का रिमांड और ज्यादा नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद अदालत ने ओपी सोनी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। [metaslider id=25498]