पंजाब से कनाडा गए 17 वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने 10 दिन पहले ही 46 लाख रुपए खर्चा कर भेजा था
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : दुखद खबर है कि पंजाब के बरनाला जिले के गांव संधू कलां के 17 वर्षीय जगजीत सिंह की कनाडा में मौत हो गई है। अभी 10 दिन पहले वह पढ़ाई और रोजी-रोटी के लिए कनाडा गया था। मिली जानकारी अनुसार मृतक नौजवान की बहन भी 4 महीने पहले कनाडा गई थी। पीड़ित परिवार पहले ही भाई-बहन को 46 लाख रुपए कनाडा भेजने में खर्च कर चुका है। परिवार ने बैंक से 35 लाख रुपए और आढ़ती से 11 लाख रुपए उधार उठाए थे। वहीं अब इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
[metaslider id=25498]