Skip to content

पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , DC ऑफिसों और तहसीलों में आज से काम शुरू

Employees strike ends in Punjab, work starts in DC offices and tehsils from today
Employees strike ends in Punjab, work starts in DC offices and tehsils from today
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब में DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल आज खत्म हो गई है।कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। आज से सभी दफ्तरों में सुचारू रूप से काम होने लगेगा। हड़ताल वापसी का फैसला कर्मचारियों ने रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा के एक वीडियो संदेश के बाद लिया। यह संदेश उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किया। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं या फिर मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। विधायक के वीडियो संदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनका अब कोई विवाद नहीं रहा है। वहीं DC दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा है कि पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आपदा की ऐसी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए वह वापस काम पर लौट रहे हैं। [metaslider id=25498]