Skip to content

सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को NIA ने UAE से किया गिरफ्तार , सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी था शामिल

NIA arrests gangster Vikram Brar from UAE for threatening Salman Khan
NIA arrests gangster Vikram Brar from UAE for threatening Salman Khan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को NIA ने बुधवार को UAE से गिरफ्तार कर लिया है। बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी शामिल था और तभी से फरार था। बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के पास डिंगा गांव का रहने वाला है। वह हत्या और वसूली सहित 11 मामलों में वांटेड है। NIA के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में विक्रम बराड़ की सक्रिय भूमिका थी। लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार हवाला के जरिए बराड़ को उगाही की रकम भी भेजी थी। सलमान को धमकी देने के मामले में भी लॉरेंस के खास विक्रम बराड़ का नाम आया था। बताया जा रहा था कि विक्रम बराड़ दुबई में बैठकर गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग चला रहा था। अब उसे अरेस्ट करके भारत लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार NIA ने बराड़ को आतंकी माना है और उसके खिलाफ UAPA के तहत आतंकी धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। [metaslider id=25498]