Skip to content

असम में बाढ़ से करीब 4 से 5 लाख लोग प्रभावित

About 4 to 5 lakh people affected by floods in Assam
About 4 to 5 lakh people affected by floods in Assam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : असम में हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ का कहर देखने मिल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से बात की और उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारी बारिश के कारण असम के कुछ हिस्सों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जी से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। ASDMA की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और उदलगुरी जिलों में करीब 4 से 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि कुछ इलाकों में जलस्तर अब घटना शुरू हो गया है। प्रशासन इन जिलों में 101 राहत शिविर का संचालन कर रहा है, जहां 81,352 लोगों ने शरण ले रखी है और पांच जिलों में 119 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। [metaslider id=25498]