Skip to content

NIA ने अमृतपाल सिंह के साले के खिलाफ किया मामला दर्ज

NIA registers case against Amritpal Singh's brother-in-law
NIA registers case against Amritpal Singh's brother-in-law
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के साले अमरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने कनाडा के ओटावा में 23 मार्च 2023 को भारतीय उच्चायोग पर हमला किया था। इस दौरान बिल्डिंग पर दो ग्रेनेड भी फेंके गए थे। इस भीड़ का नेतृत्व अमृतपाल सिंह का साले अमरजोत सिंह कर रहा था। NIA के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह भी बताया है कि फेडरल एजेंसी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमला में भी एक FIR और दर्ज की है। इस मामले में भी बाबा सरवन सिंह सहित आठ खालिस्तान समर्थकों की पहचान की गई है। [metaslider id=25498]