Skip to content

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

Woman dies of electrocution at New Delhi railway station
Woman dies of electrocution at New Delhi railway station
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि शनिवार रात से हो रही बारिश के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला की पहचान प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है। महिला की बहन और माता-पिता ने संबंधित अथॉरिटीज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी अनुसार साक्षी रविवार सुबह 5:30 बजे दो महिलाओं और तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भारी बारिश के बीच सड़क पर भरे पानी से अपने आप को बचाने के लिए साक्षी ने एक बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। [metaslider id=25498]