पंजाब गवर्नर की DGP को फटकार , मंत्री वीडियो केस में शिकायत की जांच करने को कहा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री की अश्लील वीडियो मामले में चंडीगढ़Â DGP को फटकार लगाई है। साथ ही वीडियो की फोरेंसिक जांच के साथ-साथ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की शिकायत में दिए तथ्यों की भी जांच के आदेश दिए हैं।
हालांकि मंत्री के बचाव में उतरी सरकार का कहना है कि उनके पास अभी तक राज्यपाल के कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि किसी के बारे में धारणा बनाना ठीक नहीं है। हमारे पास राज्यपाल के आदेश आएंगे तो वीडियो और तथ्यों की हर पहलु से जांच करवाई जाएगी।
[metaslider id=25498]