Skip to content

पंजाब के होशियारपुर में चलती कार में लगी आग , धुआं निकलता देख कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

A fire broke out in a moving car in Hoshiarpur, Punjab, seeing the smoke coming out, the occupants of the car saved their lives by running away.
A fire broke out in a moving car in Hoshiarpur, Punjab, seeing the smoke coming out, the occupants of the car saved their lives by running away.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि पंजाब के होशियारपुर में चलती कार में आग लग गई। धुआं निकलता देख कार में बैठे तीनों लोग तुरंत बाहर निकल गए। कार के ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी माता नवनीत कौर, नानी मनजीत कौर के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। जैसे ही गाडी गांव के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। उन्होंने गाड़ी को रोका और अपने साथ गाड़ी में सवार माता और नानी को बाहर निकाला। तीनों लोग कार से निकल कर सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि पीछे से एकदम आग भड़क गई। यदि वह थोड़ी बहुत भी देर करते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। कार को आग लगी देख वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर कार की आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग नियंत्रण से बाहर हो गई तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। [metaslider id=25498]