Skip to content

जालंधर में ट्रेन आने पर भी फाटक से गुजरते रहे लोग , ट्रेन के पायलट ने लोगों को देख लगाई ब्रेक

People kept passing through the gate even after the train arrived in Jalandhar, the pilot of the train applied brakes after seeing the people
People kept passing through the gate even after the train arrived in Jalandhar, the pilot of the train applied brakes after seeing the people
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आपको बता दे जालंधर के भीड़भाड़ वाले इलाके गुरु नानक पुरा में लोगों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार सिटी रेलवे स्टेशन से दादरी जाने वाली ट्रेन गुरु नानकपुरा फाटक के पास पहुंची और गार्ड ने गेट बंद कर दिए लेकिन लोग फिर भी अपने दोपहिया वाहनों से गुजरते रहे। बड़ी मुश्किल से गार्ड ने कुछ लोगों की मदद लेकर आवाजाही को रुकवाया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के पायलट ने लोगों की आवाजाही देख कर ब्रेक लगा ली। उसने हॉर्न बजाया तो लोगों ने रेलवे लाइन क्रॉस करनी बंद की। इसके बाद ट्रेन वहां से गुजरी। बता दे हैरानी की बात है कि कुछ लोग घर पहुंचने की जल्दी में मौत का डर भी भूल जाते हैं। जब ट्रेन गुरुनानकपुरा फाटक से गुजरी उस वक्त भी कुछ दोपहिया वाहन फाटक के अंदर ही खड़े थे। [metaslider id=25498]