Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार
  2. Story 2: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर AAP पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी List की जारी
  3. Story 3: जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी
  4. Story 4: दूध हुआ महंगा : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने नई कीमते
  5. Story 5: संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत
  6. Story 6: जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
  7. Story 7: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  8. Story 8: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  9. Story 9: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  10. Story 10: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान

जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार

AAP candidates announced for Jalandhar Central, North, and Cantt

जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी अपनी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के अनुसार जालंधर की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से मेयर विनीत धीर तथा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से दीपक बाली को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही जालंधर की तीनों सीटों पर चुनावी सरगर्मीयां तेज होने की संभावना है.

हालांकि, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र को लेकर अभी आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा न होने के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के समर्थकों की निगाहें पार्टी की अगली सूची पर टिकी हुई हैं। उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जालंधर वेस्ट का नाम शामिल न होने से उनके समर्थकों में कुछ निराशा भी देखने को मिल रही है.

अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से किस चेहरे पर भरोसा जताती है और इस सीट को लेकर पार्टी का अगला राजनीतिक फैसला क्या रहता है.

फिलहाल जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जालंधर वेस्ट की सीट राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है.