Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  2. Story 2: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  3. Story 3: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  4. Story 4: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  5. Story 5: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  6. Story 6: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  7. Story 7: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  8. Story 8: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  9. Story 9: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  10. Story 10: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने 24 घण्टे में ही हल किया 6 माह की बच्ची के किडनैपिंग का मामला

Commissionerate Jalandhar police solved the kidnapping case of a 6-month-old girl within 24 hours
Commissionerate Jalandhar police solved the kidnapping case of a 6-month-old girl within 24 hours
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : गाज़ीगुल्ला एरिया से 6 माह की बच्ची के किडनैपिंग का मामला कमिश्नरेट जालंधर के पुलिस ने 24 घण्टे ही हल कर लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही इस मामले में जांच के लिए डीसीपी इनवेस्टीगेशन अंकुर गुप्ता, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी परमजीत सिंह, एसीपी निर्मल सिंह, सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह पर आधारित टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए गए। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तस्वीरें मिल गई।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को किडनैप करके ऊषा के घर रखा था। राजेश की पत्नी के बच्चा नहीं था, जिस कारण घर में कलह रहती थी। इसी वजह से ऊषा ने अन्य आरोपियों को साथ मिला कर मासूम बच्ची के अपहरण की साजिश रची और वारदात की।पुलिस टीम ने इस मामले में महिला समेत 3 लोगो को गिरफ्तार करके बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने आज रात बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि जांच के दौरान देर शाम बच्ची के अपहरणकर्ता राहुल भट्टी, इन्द्रजीत चंदन और महिला ऊषा को अरेस्ट करके बच्ची को बरामद किया गया। सभी आरोपी जालंधर के आबादपुरा इलाके के रहने वाले हैं।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड लिया जाएगा। [metaslider id=25498]