Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  2. Story 2: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  3. Story 3: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  4. Story 4: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  5. Story 5: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  6. Story 6: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  7. Story 7: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  8. Story 8: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  9. Story 9: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  10. Story 10: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

जालंधर में 6 महीने की बच्ची किडनैप , बच्चा उठाने वाले गिरोह की CCTV आई सामने

6-month-old girl kidnapped in Jalandhar, CCTV footage of child lifting gang surfaced
6-month-old girl kidnapped in Jalandhar, CCTV footage of child lifting gang surfaced
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के जालंधर में बीते कल एक 6 महीने की बच्ची के किडनैप की खबर है। वहीँ बच्ची को उठा कर ले जाने वाले गिरोह की सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किडनैपर 3 थे और उनमें एक महिला शामिल थी। तीनों स्कूटी पर सवार होकर आए बच्चों के बीच से बच्ची को उठाकर ले गए। हालांकि जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसकी क्वालिटी खराब है। सीसीटीवी में बच्चा उठाने वाले गिरोह के सदस्यों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। न ही स्कूटी का नंबर नजर आ रहा है। पुलिस उनके पहने कपड़ों, स्कूटी के कलर और जिस रूट से वह आए थे उस रूट पर लगे कुछ अन्य कैमरों को भी खंगाल कर गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला विज नगर गाजी गुल्ला का है। यहां जब बच्ची को गिरोह ने उठाया उस वक्त प्रवासी ओम प्रकाश के दो बच्चे अपनी बहन को घर के बाहर झूला झूला रहे थे। वहां पर कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। किडनैपर स्कूटी पर बच्चों के पास आए। उन्होंने पहले बच्चों को अपनी बातों में लगाया। इसके बाद 6 माह की बच्ची के भाई और बहन को 500 रुपए दिए और महिला ने बच्ची को उठा लिया। उसके बाद वह बच्ची को लेकर स्कूटी पर बैठ गई और तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर टीमों का गठन कर दिया है, जो अलग-अलग स्थानों पर इस बच्चा चोर गिरोह का पता लगा रही हैं। [metaslider id=25498]