Skip to content

कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, लगी चोटें

The car driver dragged the traffic policeman on the bonnet of the car, the policeman's uniform was torn, injured
The car driver dragged the traffic policeman on the bonnet of the car, the policeman's uniform was torn, injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर मिली है कि पंजाब के जिला लुधियाना में एक कार चालक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर घसीट ले गया। इसके बाद जोरदार कट मारते हुए मुलाज़िम को नीचे गिरा दिया। मिली जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने युवक को ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका था। ये घटना माता रानी चौक की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल हरदीप सिंह ने जब घंटाघर चौक की तरफ से आ रहे एक कार चालक को मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखा तो उसे उसने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की। अचानक से हरदीप गाड़ी के बोनट के सामने आ गया तो युवक ने गाड़ी तेज कर ली। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बोनट पर बैठाकर ले गया। हरदीप शोर मचाता रहा, लेकिन करीब 1 किलोमीटर तक ड्राइवर उसे बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। रास्ते में जोरदार कट मारा और हरदीप को नीचे गिरा दिया। इस घटना में हरदीप को कुछ चोटें भी लगी हैं। उसकी वर्दी भी फटी है। साथ ही मोबाइल भी टूट गया। हरदीप का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]