Skip to content

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस कर रही पूछताश, आय से अधिक संपत्ति केस का मामला

Former Punjab CM Channi received threat, ransom of Rs 2 crore demanded
Former Punjab CM Channi received threat, ransom of Rs 2 crore demanded
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस आज पूछताछ हो रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने चन्नी से पूछताश की हैं। चन्नी से माइनिंग केस में उनके भांजे भूपिंदर हनी से बरामद हुए 10 करोड़ के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है। बता दे चन्नी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर जमकर भड़ास निकाली थी। सरकार को दलित और सिख विरोधी करार दिया था। इसके दो घंटे बाद ही सरकार का रिएक्शन आ गया। रिएक्शन विजिलेंस के माध्यम से आया कि वह अब जांच में 20 अप्रैल को नहीं बल्कि आज ही पेश हों। बता दे विजिलेंस ऑफिस के बाहर चन्नी बोले- मुझे कोई डर नहीं है। वह चाहे मुझे गोली मार दें। जिसका घर कुर्की पर लगा हो और हाईकोर्ट से कुर्की की स्टे करवाई है, उसके पास क्या संपत्ति हो सकती है। यह टोटली पॉलिटिकली मोटिवेटेड पूछताछ है। चन्नी विजिलेंस ऑफिस में अपने वकीलों के साथ अकेले पहुंचे। राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इतनी भी क्या इमरजेंसी है कि पूर्व मुख्यमंत्री को तुरंत पेश होने के लिए कहा गया। विजिलेंस ने खुद ही 20 तक छूट देकर फिर अपना ही फैसला वापस ले लिया। विजिलेंस की टीम ने यह भी नहीं कि देखा कि अंबेडकर जयंती है और कम से कम उसका ही इंतजार कर लेते। [metaslider id=25498]