Skip to content

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI का नोटिस

CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे CBI दफ्तर बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल ने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री जी, आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ रुपए का जो घोटाला किया है वह देश को बताना जरूरी है। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद नोटिस देकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया है। इससे केजरीवाल या उनका एक भी नेता न झुकने वाले हैं न ही डरने वाले हैं। [metaslider id=25498]