Skip to content

पंजाब में RC व लाइसेंस प्रिंटिंग का काम शुरू , अब पेंडेंसी होगी खत्म

RC and license printing work started in Punjab, now the pendency will end
RC and license printing work started in Punjab, now the pendency will end
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बता दे पंजाब के जिलों के RTA ऑफिस में लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वजह थी पिछले लम्बे समय से RC पर लगने वाली चिप का काम बंद पड़ा था। जिससे आरसी और लाइसेंस की प्रिंटिंग नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था। कारण था पंजाब में RC पर लगने वाली चिप नहीं होना। वहीँ अब खबर है कि पंजाब में वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर (RC) पर चिप लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस संबंधी लंबे समय से आ रही परेशानियों को दूर कर लिया है। अब पंजाब सरकार ने इस सुविधा के शुरू होने से लंबे समय से बढ़ रही पेंडेंसी को जल्द खत्म करने का दावा किया है। बता दे पिछले समय लंबित मामलों की संख्या करीब 2 लाख से अधिक पहुंच गई थी । नतीजतन ट्रांसपोर्ट विभाग को आरसी व लाइसेंस को डीजी लॉकर के जरिए हासिल करने की अपील करनी पड़ी। लेकिन वाहन संबंधी डॉक्यूमेंट नहीं होने पर पुलिस चालकों के चालान करती रही।जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उम्मीद है अब लोगों को इस बाबत आ रही परेशानी से राहत मिल जाए। [metaslider id=25498]