Skip to content

20 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू , कपाट के आगे से बर्फ हटा की गई अरदास

Hemkund Sahib Yatra starts from May 20
Hemkund Sahib Yatra starts from May 20
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू होने जा रही है। बता दे तकरीबन सात महीनों के बाद श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए इंडियन आर्मी के जवान यहां दिन रात काम में जुटे हैं और 15 फीट से अधिक ऊंची बर्फ की चादर में रास्ता बना रहे हैं। बता दे हर साल सर्दियों में बर्फबारी शुरू होने से पहले हिमालय की पहाड़ियों में बने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। 6 से 7 महीनों तक यह कपाट बंद रखे जाते हैं। फिलहाल अभी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर गुरनाम सिंह और सेवादार भी आर्मी के साथ पहुंच चुके हैं। बीते दिनों ही यहां आर्मी के जवानों के साथ मैनेजर गुरनाम सिंह ने सुख-शांति के लिए अरदास भी की। [metaslider id=25498]