आबादी के मामले में भारत निकला चीन से आगे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नई दिल्ली : आपको बता दे सदियों से दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन अब इस मामले में भारत से पिछे होता दिखाई दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड' (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है।
संयुक्त राष्ट्र (UNFPA) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं, और इस देश की आबादी 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। और वहीं चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है।
[metaslider id=25498]