Skip to content

अकाली दल के विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने जालंधर उपचुनाव के लिए शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन दाखिल

Akali Dal MLA Dr. Sukhwinder Kumar Sukhi files nomination as SAD-BSP joint candidate for Jalandhar bypoll
Akali Dal MLA Dr. Sukhwinder Kumar Sukhi files nomination as SAD-BSP joint candidate for Jalandhar bypoll
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : शिरोमणी अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार और बंगा से अकाली विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने आज जालंधर संसदीय चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और मतदाताओं से विभानकारी राजनीति करने वाले सभी दलों को करारा सबक सिखाने की अपील की तथा कहा कि अकेले शिअद-बसपा गठबंधन ही राज्य में वास्तविक बदलाव ला सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने कहा कि जालंधर ने पहले कांग्रेस और वर्तमान में आप पार्टी के कार्यकाल के दौरान नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होने कहा, ‘‘ दोनों सरकारें केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने और जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज में बदलने में विफल रही है। डाॅ. सुक्खी ने कहा कि राज्य में सभी कल्याणकारी योजनाएं ठप्प हो गइ हैं। उन्होने कहा, ‘‘ एक लाख से अधिक नीले कार्डों को काट दिया गया है, कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद किए गए आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड अब तक बहाल नही किए गए हैैं तथा राज्य में सभी महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपया प्रति देने का वादा भी पूरा नही किया गया है’’। [metaslider id=25498]