बड़ी खबर : इस पंजाबी सिंगर के शौ में दिखा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाबी गायक करण औजला के एक वीडियो के वायरल होने के बाद वे विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो में करण औजला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भगोड़े भाई अनमोल बिश्नोई के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। अनमोल बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांछित है, जो कई महीनों से सुर्खियों में है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है यह वीडियो अमेरिका के कैलेफोर्नियों बेकर्सफील्ड में हुए शौ की है।
इस विवाद के जवाब में गायक औजला ने एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इसकी जरूरत है, लेकिन इतनी सारी पोस्ट और मैसेज देखने के बाद मैं सिर्फ रविवार को बेकर्सफील्ड, सीए में एक कार्यक्रम के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि "एक कलाकार होने के नाते, हमें नहीं पता होता कि हमारे लिए बुक किए गए वेडिंग शो में कौन भाग ले रहा है या किसे आमंत्रित किया गया है।
[metaslider id=25498]