G20 सम्मेलन से पहले आतंकी पन्नू ने धमकी भरा वीडियो किया जारी , बठिंडा थर्मल प्लांट रेलवे लाइनों के क्लिप उखाड़ने की बात कही
Latest News Alerts
Choose News Alerts
अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में होने जा रहे G20 सम्मेलन से एक दिन पहले सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर धमकी भरा वीडियो जारी किया है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने बठिंडा के गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट की तरफ जाने वाली रेलवे लाइनों के क्लिप उखाड़ने की भी बात की है। चेताया है कि 15 से 19 को बठिंडा अमृतसर रूट पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
गौरतलब है कि 15 मार्च, यानी कि कल से अमृतसर में G20 सम्मेलन होने जा रहा है। वहीं आतंकी पन्नू बार-बार केंद्र व राज्य सरकार को माहौल खराब करने की धमकियां देने में लगा है। बीते दिनों ही उसने 15-19 मार्च को बठिंडा से अमृतसर रेल मार्ग को बंद रखने की धमकी दी है। उसका कहना है कि उस दिन कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, इसलिए पंजाब के लोग उस दिन रेलों में सफर ही न करें। अगर कोई घटना हुई तो उसके जिम्मेदार सीएम भगवंत मान और केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ही होंगे।
[metaslider id=25498]