Skip to content

बड़ी खबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

Former Prime Minister of Pakistan arrested, jailed for 3 years, will not be able to contest elections for 5 years
Former Prime Minister of Pakistan arrested, jailed for 3 years, will not be able to contest elections for 5 years
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लाहौर : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची है। लाहौर स्थित उनके आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची हैं। वहीं, दूसरी तरफ तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने मंगलवार को लाहौर में तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी प्रमुख इमरान खान के जमान पार्क आवास के बाहर एकत्र हुए पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ वाटर कैनन और आंसू गैस का सहारा लिया। समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया है। [metaslider id=25498]