Skip to content

जालंधर उपचुनाव :विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी और करमजीत कौर चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की

Leader of Opposition Pratap Singh Bajwa, MLA Vikramjit Singh Chowdhary and Karamjit Kaur Chowdhary met Congress President Mallikarjun Kharge
Leader of Opposition Pratap Singh Bajwa, MLA Vikramjit Singh Chowdhary and Karamjit Kaur Chowdhary met Congress President Mallikarjun Kharge
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : लोकसभा उपचुनाव के लिए चुने जाने के एक दिन बाद कोंग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने प्रताप सिंह बाजवा और विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी के साथ पार्टी प्रधान मलिल्कार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद थे। करमजीत कौर चौधरी और विक्रमजीत सिंह चौधरी ने खड़गे का उन पर भरोसा जताने और जालंधऱ उम्मीदवार के रूप में ऐलान करने पर धन्यवाद किया। करमजीत कौर चौधरी ने कहा कि वह मान महसूस कर रही हैं कि पार्टी ने उसे संसदीय हलके की नुमाइंदगी करने योग्य समझा। वह पार्टी लीडरशिप को भरोसा दिलाती है कि वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च आदर्शों को बरकरार रखेगी, बल्कि अपने पति द्वारा रखी विकास की मजबूत नींव को और मजबूत बनाएंगी। विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि वह पार्टी प्रधान खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के धन्यवादी हैं। [metaslider id=25498]