Skip to content

इस बार सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

Scorching heat will haunt this time, Center alerts states
Scorching heat will haunt this time, Center alerts states
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : इस वर्ष अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बता दे पहले जहां हर साल फरवरी में लोगों को ठंड का अहसास होता था, वहीं इस बार बीते महीने से ही सूरज आसमान से आग उगल रहा है। वहीँ अब मार्च में भी गर्मी लोगों को ज्यादा महसूस हो रही हैं। इस बीच, इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग का भी कहना है कि इस बार देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी के चलते मंगलवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश में गर्मियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे अभी से भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयारियां कर लें। गौबा ने कहा कि ऐसी संभावना है कि साल 2023 में सामान्य गर्मी की तुलना में ज्यादा गर्मी होगी। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोग स्वास्थ्य की समस्याओं से पीड़ित न हों, इसके लिए अभी से लोगों को लू-लपट से बचने, दिन के समय घरों में रहने और तेज धूप आदि से बचने के लिए जागरूक करना होगा। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव ने पानी की किल्लत ना हो इसके लिए आगे हैंडपंपों की मरम्मत, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल जैसी बुनियादी तैयारियों के महत्व पर जोर दिया। [metaslider id=25498]