Skip to content

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

Sukhwinder Singh Sukhu took oath as Chief Minister of Himachal, Rahul and Priyanka Gandhi were also present
Sukhwinder Singh Sukhu took oath as Chief Minister of Himachal, Rahul and Priyanka Gandhi were also present
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] शिमला : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली । वहीँ सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ लेते ही कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी के 'रथ' को रोक दिया है। इस मौके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे। [metaslider id=25498]